सक्ती

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

सक्ती- प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आज जिस मुख्यालय सक्ती में प्रेसवार्ता लिया गया। प्रेसवार्ता के मुख्य बिंदु भाजपा सरकार द्वारा बिजली के दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी जिसमें आम नागरिक को आर्थिक परेशानी हो रही है,उसे वापस कम किया जाए।
साथ ही 400 यूनिट तक बिजली खपत पर हाफ बिजली योजना पुनः लागू किया जाए। इसके साथ ही वर्तमान में स्मार्ट मीटर जबरन लगाया जा रहा है जबकि ये पूरी तरह वैकल्पिक है। जिसमें बिल भी अनाप-शनाप आ रहा है , उसे बंद किया जाए ।इस संबंध में विधायक गण,जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सभी अनुषांगिक संगठन मंडल सेक्टर , बूथ कमेटी एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर घर जाकर फार्म भरवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, महामंत्री गिरधर जायसवाल , किसान कांग्रेस साधेश्वर गबेल,आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज , मजदूर कांग्रेस पवन साहू , युवा कांग्रेस राशिद खान , सफीक अहमद खान , मंडल अध्यक्ष लाला सोनी , रामसजीवन देवांगन जीवेन्द राठौर , पप्पू खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।