सक्ती

10 अगस्त को होगा : राम मिलेगें आश्रम तेढुंवाधाम में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम

सक्ती – छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रसिद्ध धर्म की नगरी शिवरीनारायण के राम मिलेंगे आश्रम कुरियारी, शिवरीनारायण में पद्मविभूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के पावन सानिध्य में आगामी 10 अगस्त 2026 को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से राम मिलेगें आश्रम तेढुंवाधाम कुरियारी मे सावन महोत्सव के अंतर्गत सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन दिनांक- 10 अगस्त 2026, प्रातः 10 बजे से 4 बजे एवं विसर्जन उत्सव दिनांक- 24 अगस्त 2026 प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है। तथा इस पूरे आयोजन में कोई भी व्यक्ति परिवार मिट्टी से बना पार्थिव शिव लिंग लेकर दिनांक 9 अगस्त तक आश्रम में लाकर जमा कर सकता है। श्रीमती अंजू गबेल ने सभी व्यक्ति परिवार से अनुरोध किया है की दिनांक 10 अगस्त को सवा लाख पार्थीव शिव लिंग के पूजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बने एवं पूजन पश्चात संध्या समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। तथा दिनांक 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार को धूम धाम से पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन उत्सव रखा गया है।पार्थिव शिवलिंग का दर्शन एवं पूजन दिनांक 10 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह से संध्या सात बजे तक किया का सकता है। राम मिलेंगे आश्रम में होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए श्रीमती अंजू गवेल घर वापसी प्रातः प्रमुख धर्म जागरण संचालक राम मिलेगें आश्रम।विनोद शर्मा (भाई) पार्षद, न.पं. शि. ना. एवं निलेश पाठ्क प्रमुख रूप से जुटे हुए हैं एवं कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी 9826602222,9977211611, 9194501009 प्राप्त की जा सकती है यह पूरा आयोजन डॉ. अशोक हरिवंश संस्थापक “राम मिलेंगे आश्रम के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।