नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना


सक्ती – दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा लीक मामले को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सक्ती के अग्रसेन चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
दिगंबर चौबे (वरिष्ठ नेता):
“गरीब, किसान और व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी लगा देते हैं। लेकिन जब परीक्षा के समय पेपर लीक हो जाता है, तो बच्चों की वर्षों की मेहनत बेकार चली जाती है। दोबारा तैयारी करने में बच्चों और उनके परिवारों को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।”अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तोआने वाले दिनों में कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करेगी।,
रश्मि गबेल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष):
“मां-बाप अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। अगर परीक्षा के बाद पेपर लीक होने से उसे निरस्त कर दिया जाता है, तो छात्रों पर क्या बीतती होगी? छात्र अगर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि गलती किसकी है, तो इसमें क्या गलत है? भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता अत्यंत निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, वरना आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।”
नितेश गबेल:
“पहले अंग्रेज शासन करते थे अंग्रेजों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने पर दमनकारी नीतियों से दबा दिया करते थे। आज भाजपा की केंद्र सरकार भी वही कर रही है। जंतर-मंतर पर छात्र केवल यह जवाब मांग रहे हैं कि पेपर लीक कैसे हुआ, , लेकिन जवाब देने के बजाय उन पर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार अंग्रेजी शासन की पुनरावृत्ति कर रही है।”कांग्रेस बर्दाश्त कभी नहीं करेगी अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो आने वाले दिनों में कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा
राकेश राठौर (नगर कांग्रेस अध्यक्ष):
“जब से भाजपा की सरकार आई है, धर्म और राजनीति के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। कड़ी मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।” धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन
इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के मंच का संचालन अधिवक्ता राकेश रोशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर नारायण गबेल , अलका जायसवाल, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, गिरधर जायसवाल, संतोष सोनी लाला, राम संजीवन, नितेश गबेल ,शम्सतमरेज खान , भुरु अग्रवाल रथराम पटेल, जिवेन्द्र राठौर, प्यारेलाल पटेल, छोटू दास महंत, विजय बहादुर, कलावती सांडे सरपंच, कुसुम यादव, अनिल राठौर, राकेश गबेल, रवि देवांगन, विशाल सरपंच, टीकाराम जिला अध्यक्ष अजाक, ताम्रध्वज चंद्रा , शिव साहू, घसीया राम, सुंदर चंद्रा, साजिद खान, अनिल देवांगन, धर्मूलाल, अलीम खान, दिनेश बरेठ,भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

