सक्ती
नहीं रहे सक्ती के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक दुबे


सक्ती – सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक-15 ऑफीसर कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक दुबे का आज दिनांक 14 जुलाई 2026 दिन- मंगलवार को सुबह रायगढ़ में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तथा अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें रायगढ़ ले जाएगा जहां उनका निधन हो गया। अशोक दुबे का अंतिम संस्कार आज दिनांक- 14 जुलाई 2026 दिन- मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बाराद्वार रोड स्थित मुक्तिधाम में में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास वार्ड क्रमांक- 15 ऑफीसर कॉलोनी सक्ती से निकली। अशोक दुबे के निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दशकों तक काम करते रहे तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है।




