सक्ती

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री के दिए गए निर्देश

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक kshititech

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए टीकाकरण (यूआईपी/यू-विन), एचपीवी वैक्सीन, संस्थागत प्रसव, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (एनसीडी), स्टॉप डायरिया अभियान, 100 दिवसीय टीबी अभियान तथा एलसीडीसी कार्यक्रमों की उपलब्धियों और प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान आरसीएच 2.0 पोर्टल में पंजीयन एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की प्रविष्टियों की स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सीईओ श्री वासु जैन ने सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यूनतम उपलब्धि वाले संस्थानों में आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने तथा सभी सूचकांकों से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करने पर जोर दिया। उन्होंने एचएमआईएस वैलिडेशन के अंतर्गत सही, सटीक एवं सत्यापित डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की वास्तविक प्रगति का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं डेटा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), सभी जिला नोडल अधिकारी, सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), ब्लॉक डेटा प्रबंधक (बीडीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।