सक्ती

समतला तालाब जाने वाला मार्ग की हालत बहुत खराब

सक्ती/बिर्रा- ग्राम पंचायत बिर्रा के दाऊ मोहल्ला  से समतला तालाब की ओर जाने वाली गली मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब है। इस गली मार्ग में पूरी तरह कीचड़ से सराबोर है। समतला तालाब की ओर नहाने धोने और दिनचर्या के कार्य के लिए जाने वाले बच्चे, बूढ़े और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत सबसे बड़ा राजस्व आय देने वाला ग्राम पंचायत बिर्रा के दाऊ मोहल्ला से समतला तालाब की ओर जाने वाली गली मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब है। इस गली मार्ग में पूरी तरह कीचड़ से सराबोर है। समतला तालाब की ओर नहाने धोने और दिनचर्या के कार्य करने के लिए जाने वाले खासकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, बूढ़े, किसानों और मोहल्ले वासी ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा गली कीचड़ से लथपथ है। जिसकी सुध लेने वाले जिम्मेदार पंचायत के पदाधिकारी जानबूझकर अंजान बने बैठे हैं। इस मार्ग में जगह-जगह पानी भरा है। गाड़ियों के टायर और पैदल चलने वालों के निशान कीचड़ में धंस गए हैं। ईंट-पत्थर भी उखड़े पड़े हैं, फिसलने का खतरा बना हुआ है। दोनों तरफ घर हैं, रोजाना इसी रास्ते से बच्चे-बुजुर्ग, महिलाएं आती-जाती हैं।खैर बारिश के बाद कच्चे रास्ते का यही हाल होता है। लेकिन ग्राम पंचायत बिर्रा के पंच एवं सरपंच और सचिव को इस गली मार्ग को कंक्रीट करण करना चाहिए। समतला तालाब तक जाने वाले श्रद्धालु या रोज नहाने-धोने जाने वाले लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। कीचड़ में गिरने से चोट लगने का डर इसके साथ ही कपड़े खराब होने से परेशानी और बढ़ जाती है। मुकेश कुमार साहू एवं मोहल्लेवासी ग्रामीणों ने इस मार्ग को प्राथमिकता के साथ बनवाने के लिए पंचायत पदाधिकारी को कई बार बोल चुके हैं। उसके बावजूद भी यह मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है। कम से कम मुरुम या डस्ट जीरा डलवा देते  तो भी लोगों को राहत मिल जाएगी।
      कारण चाहे जो भी हो लेकिन समतला तालाब की ओर जाने वाले इस गली मार्ग में पूरी तरह कीचड़ का साम्राज्य है। समतला तालाब की ओर नहाने धोने और दिनचर्या के कार्य के लिए जाने वाले बच्चे, बूढ़े और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर  से इस गली को पक्की बनवाने की मांग किए है।