सक्ती

केरीबंधा स्कूल में श्रीमती विद्या सिदार ने छात्राओं को तिलक लगाकर, स्वागत कर सायकल वितरण किया

केरीबंधा स्कूल में श्रीमती विद्या सिदार ने छात्राओं को तिलक लगाकर, स्वागत कर सायकल वितरण किया kshititech

सक्ती –   जिले के ग्राम पंचायत केरीबंधा में संचालित शासकीय विद्यालय में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने छात्रों को साइकिल वितरण किया, और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया,स्कूल में आज 22 जून सोमवार को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार के द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना, राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है. इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों की छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान करना है, ताकि वे आसानी से स्कूल आ-जा सकें और अपनी पढ़ाई पूरी कर सके, श्रीमती विद्या सिदार ने बच्चों से रोज विद्यालय आने को कहा और मोबाइल से दूर रहने  के लिए कहा, छात्राओ को निःशुल्क साइकिल मिलने पर उनके चेहरों में खुशी देखी गई, इस मौके पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया और  निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती ललिता सिदार पंच एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्य और स्कूल के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।