सक्ती

स्कूल प्रबंधक एवं पालको से यातायात पुलिस सक्ती की अपील

स्कूल प्रबंधक एवं पालको से यातायात पुलिस सक्ती की अपील kshititech

सक्ती- स्कूल खुलने लगे हैं तथा पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे दुपहिया वाहन लेकर स्कूल जाते हैं यह स्थिति बहुत खतरनाक है सक्ती पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने एवं स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाकर परिवहन करते पाये जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
              SP के निर्देशों के परिपालन में आज यातायात प्रभारी वाय- एन- शर्मा अपनी टीम के साथ नगर के प्रमुख स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान स्कूल संचालकों प्राचार्यों वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस परमिट बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
              सक्ती यातायात प्रभारी वाय- एन- शर्मा ने पालकों से भी अपील की है कि बच्चों को स्वयं स्कूल छोड़कर आए व लेने जाये नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिये न देवें यह मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन है तथा बच्चों के जीवन एवं भविष्य के साथ खिलवाड है। आज समझाइश के तौर पर विभिन्न स्कूल प्रबंधक एवं उनके चालकों को समझाइश दी गई है। भविष्य में कार्रवाई की जाएगी जिसकी जवाबदारी पालको व स्कूल प्रबंधक की होगी।