सक्ती
11 जून को स्व.सुभाष अग्रवाल सक्ती का बारहवां एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम


सक्ती – सक्ती शहर के प्रतिष्ठित सूरजभान परिवार के सदस्य एवं सूरजभान स्टोर्स के संचालक सुभाष अग्रवाल का विगत दिनांक 31 मई 2026 दिन- रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका बारहवां एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम आगामी दिनांक- 11 जून 2026 दिन- गुरुवार को शाम 4:00 बजे उनके निवास स्थान स्टेशन रोड अशोक टॉकीज के सामने सक्ती में होगा। सुभाष अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।




