एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत – अरविंद अवस्थी

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में सक्ती जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दरियानी सम्मानित
सक्ती – पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के निवास पर आयोजित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम में प्रदेशभर के पत्रकार साथी शामिल हुए। कार्यक्रम में सक्ती जिले के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दरियानी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने संगठन की मजबूती और एकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और साथी होते हैं। सभी को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी मतभेद की स्थिति हो, वहां संवाद और समझदारी से समाधान निकालना चाहिए। अहंकार और विवादों को त्यागकर सभी को एक मंच पर आना होगा। अपने संबोधन में उन्होंने अपनी कविता की पंक्ति —
“बिना सेना के सेनापति नहीं होता”
का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके साथ खड़े साथियों से ही बनती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए उन साथियों को भी पुनः जोड़ने का प्रयास करना चाहिए, जो किसी कारणवश संगठन से दूर हो गए हैं। संगठन सबका है और इसकी मजबूती सभी की एकता में निहित है।


