मसानिया कला में नवधा रामायण का भव्य आयोजन

सांसद कमलेश जांगड़े,, सक्ती नपा.अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
सक्ती- ग्राम मसानिया कला में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवधा रामायण का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला तथा रामायण पाठ और भक्ति संगीत से माहौल पूरी तरह राममय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर लोकसभा की लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका सक्ती के ऊर्जावान अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने की।
अपने उद्बोधन में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि मसानिया कला उनका गृह ग्राम है और यहां हर वर्ष होने वाला यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहता है तथा समाज में संस्कार, संस्कृति और आपसी एकता को मजबूती मिलती है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे लगातार इस ग्राम में अतिथि के रूप में आते रहे हैं और यहां के ग्रामीणों तथा आयोजन समिति द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत-सत्कार से हमेशा अभिभूत रहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। धार्मिक आयोजनों से गांव में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने आगे कहा कि “मेरे लायक कभी भी कोई भी काम हो, आप सभी कभी भी मेरे पास आ सकते हैं। मैं आप लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मांगेराम अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती अध्यक्ष राकेश राठौर, घनश्याम देवांगन, उपाध्यक्ष कालू रघुनाथ, खिलावन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवधा रामायण समिति मसानिया कला एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आयोजक सुनील शुक्ला सहित समिति सदस्य शिव साहू, छेदी गुरुजी, बलभद्र शुक्ला, परदेसी कंवर, इंद्र कुमार गबेल, रमेश गबेल, गनपत पटेल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


