सक्ती

अग्रवाल सभा सक्ती की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

सत्र 2026- 28 के लिए अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बनाई अपनी टीम. श्यामसुंदर ने कहा- समाज हित. जन सेवा के कार्यक्रमों को दी जाएगी गति

अग्रवाल सभा सक्ती की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा kshititech

सक्ती – जिला मुख्यालय सक्ती शहर में अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित सशक्त संस्था अग्रवाल सभा के सत्र 2026- 2028 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है। तथा कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में अग्रवाल सभा सक्ती द्वारा युवा मंडल एवं महिला मंडल का भी संपूर्ण कार्यकारिणी गठन किया जाएगा तथा सक्ती शहर के प्रत्येक अग्रवाल परिवारों को अग्रवाल समाज के संगठन से जोड़कर समाज हित एवं जन सेवार्थ कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया की सक्ती रेलवे स्टेशन में पूर्व वर्षों में तीन यूनिट पानी टंकी 2200 लीटर क्षमता स्टेनलेस स्टील एवं ठंडे पानी का वाटर कूलर शहर के दानदाता परिवारों के सहयोग से स्थापित किया गया था। जो कि वर्तमान में बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। एवं शहर के अन्य दानदाता परिवारों से मिली स्वीकृति के अनुसार दो नई यूनिट की भी स्थापना रेलवे स्टेशन में की जाएगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन से विधिवत्त अनुमति की प्रक्रिया की जा रही है। अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा सक्ती के माध्यम से शहर के होटल गिरिराज रेन बसेरा स्टेशन रोड में विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर का भी संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। जिसमें संचालन समिति के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ इस बायोडाटा सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
सत्र 2026- 28 के लिए गठित नवीन कार्यकारिणी
अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष- मनीष कथूरिया, सचिव कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल बनाए गए हैं. तो वहीं संरक्षक मंडल में-जुगमंदर अग्रवाल, गणेश राम अग्रवाल, नारायण प्रसाद गोयल, ओमप्रकाश बंसल, गोविंद राम कथूरिया, प्रेमचंद सराफ, सुरेश अग्रवाल डीएम, प्रहलाद अग्रवाल पीके, रमेश अग्रवाल कपड़ा वाले, महेंद्र मित्तल, विनोद अग्रवाल धान वाले, छेदीलाल गर्ग, घासीराम अग्रवाल नारियल वाले एवं आनंद अग्रवाल पेट्रोल पंप है। अग्रवाल सभा सक्ती द्वारा कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें संयोजकगण में सुधीर सराफ, राजकुमार अग्रवाल (राजू), अनुराग जिंदल भूरु, चिराग अग्रवाल लल्ली बनाए गए हैं। प्रमुख सलाहकार में- मांगेराम अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल (पशु आहार), शंकरलाल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल अनूप ट्रेडर्स, अमर अग्रवाल महामाया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- संजय रामचंद्र, अमित अग्रवाल एवं सुनील बंसल होंगे। तो वहीं उपाध्यक्ष गण- हरिओम अग्रवाल ओम ज्वैलर्स, शिवनारायण अग्रवाल भोदी, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, चमन अग्रवाल डीएम, रवि जिंदल, भेषज गोयल, विजय डालमिया बिजजु, अजय अग्रवाल अज्जू राम मंदिर के पास, संजय अग्रवाल विजय बुक डिपो, सह सचिव- महेंद्र जिंदल, गजेंद्र डालमिया गज्जू, विधिक सलाहकार गण- गोविंद राम अग्रवाल बाघ बीड़ी, संतोष अग्रवाल निगानिया, महेश अग्रवाल अधिवक्ता, संजय अग्रवाल राम मंदिर के सामने, विनोद अग्रवाल भूरु बाबा, विशेष आमंत्रित सदस्य- डॉ राजेश अग्रवाल, श्याम सुंदर सराफ, सुरेश अग्रवाल कुंदन, अरुण अग्रवाल सत्य विद्या, सुरेश अग्रवाल लाला, जगदीश बंसल, उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, नरेश गेवाडीन होंगे, मीडिया प्रभारी गण -अशोक अग्रवाल पंचमुखी, रवि गोयल,अजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल प्रियंका, बजरंग अग्रवाल (चिंटू), प्रतीक जिंदल एवं मोहन अग्रवाल होंगे, कार्यकारिणी सदस्य गण – श्रीकिशन अग्रवाल लीला, श्यामसुंदर कथूरिया नारियल वाले, नरेश अग्रवाल प्रिंस, विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, मानस अग्रवाल,  रवि अग्रवाल अशोका, कैलाश चंद्र अग्रवाल पुष्पा, सुरेंद्र अग्रवाल गुड्डू, पवन गोयल, अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल भूरु,  राकेश अग्रवाल शांति पैलेस। सुमित अग्रवाल सोनू बालाजी ट्रांसपोर्ट, आलोक सराफ बिल्लू, राजेश अग्रवाल जेपी जनरल, शैलेंद्र अग्रवाल, अमन गर्ग विजय फ्लाई ऐश, शैलेश अग्रवाल सीए, आनंद अग्रवाल बबलू, संजय अग्रवाल बाबूलाल, अजय खेतान लंबू, मनोज बंसल,  मनोज गर्ग आलू वाले, नरेश मित्तल श्रद्धा, अभिषेक सराफ राजू सेल्स, विनय अग्रवाल लीला सेल्स, योगेश अग्रवाल बंटू, विकास अग्रवाल बंटी विकास ट्रेडर्स, प्रकाश अग्रवाल संस्कार पब्लिक स्कूल, शिवम अग्रवाल चिक्की, राधेश्याम अग्रवाल राधे, प्रकाश अग्रवाल एलएम, अजय अग्रवाल महालक्ष्मी, हरचंद गोयल आकाश ऑटो, शैलेश सिंघल बीएल लाख वाले, संजय अग्रवाल बिहारी, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, कालू रघुनाथ अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल अखराभाटा, अनिल सराफ, पीयूष कथूरिया, अमन डालमिया।राजीव अग्रवाल आर के एवं अंकित अग्रवाल सिद्धिविनायक ट्रेडर्स को बनाया गया है
अग्रवाल युवा मंडल का भी हुआ गठन
वही अग्रवाल युवा मंडल का भी गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल गोलू अनुराग एवं सुमित सराफ ज्वेलर्स बनवारी लाल प्रेमचंद को बनाया गया है।तथा शीघ्र ही अग्रवाल युवा मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा
विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति का भी हुआ गठन
अग्रवाल सभा सक्ती द्वारा विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें संचालन समिति के सदस्यों में रामावतार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार हरिओम अग्रवाल कॉलोनी, अशोक खेतान एवं मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर को जिम्मेदारी दी गई है। तथा अग्र बायोडाटा सेंटर में प्रत्येक महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक संचालन समिति के सभी सदस्य एक ही स्थान पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।