फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

सक्ती- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 07.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता से आरोपी का इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, आरोपी के द्वारा पीड़िता को मोबाईल बात करने के लिए दिया था जिसे दिनाक 11.03.2026 को अपने द्वारा दिया गया मोबाईल एवं पीड़िता के मोबाईल को ले गया था । पीड़िता की मोबाईल से दोनों का संयुक्त फोटो को एडिट कर बदनाम करने की नियत से पीड़िता के रिश्तेदारों को वॉट्सएप के माध्यम से वायरल किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध का एवं गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा, के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी की आरोपी मालखरौदा आया हुआ था जिसका पता चलने पर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 08.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।


