29 दिसंबर को होगा श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री श्याम अरदास संकीर्तन कार्यक्रम

खाटू श्याम के प्रसिद्ध भजन गायक अजहर अली एवं कोलकाता के भजन गायक प्रकाश मिश्रा देंगे अपनी प्रस्तुति

सक्ती ‌। सक्ती शहर की श्री राधाकृष्ण मंदिर में 29 दिसंबर को मालखरौदा के प्रतिष्ठित गोविंदराम राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा श्री श्याम अरदास संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 7:30 बजे से किया जा रहा है, जिसमें खाटू श्याम के प्रसिद्ध भजन गायक मजहर अली एवं कोलकाता के भजन गायक प्रकाश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे
तथा उपरोक्त कार्यक्रम गोविंदराम राजेश कुमार अग्रवाल मालखरौदा एवं श्री श्याम परिवार शक्ति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है, आयोजक परिवार गोविंदराम राजेश कुमार अग्रवाल के संचालक राजेश अग्रवाल ने समस्त श्याम प्रेमियों को इस श्याम अरदास संकीर्तन कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर भजन का आनंद लेने की अपील की है

Check Also
Close