सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हसौद की छात्रा ने किया जिले को गौरवान्वित

माध्यमिक शिक्षा मंडल की स्टेट टॉपर लिस्ट में पहुंची दूनीशा साहू
सक्ती – 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परीक्षा परिणाम में पहली बार सक्ती जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी दूनीशा साहू पिता सुरेश कुमार साहू एवं माता सुशीला बाई साहू ने 500 में 482 अंक 96.40% अंक अर्जित कर पूरे जिले को गौरवान्नित किया। तथा सक्ती शैक्षणिक जिला बनने के बाद पहली बार यह देखा गया कि स्टेट मेरिट सूची में किसी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने अपना स्थान बनाया है। वहीं छात्रा की इस उपलब्धि पर सक्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनों एवं सक्ती जिले की जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है वही 29 अप्रैल की दोपहर घोषित परीक्षा परिणाम को लेकर जहां पूरे जिले में बच्चों में उत्साह देखा गया तो वहीं बच्चे भी परीक्षा परिणाम जानने के लिए डटे रहे एवं स्टेट मेरिट की सूची में सरकारी स्कूल की छात्रा को मिले इस स्थान से जिला शिक्षा विभाग भी काफी उत्साहित है।एवं शिक्षा विभाग ने कहा है कि विद्यालय में जहां लगातार छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम को सुधार करने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी- कर्मचारी भी इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते नजर आए। जिसके परिणाम स्वरुप यह स्टेट मेरी सूची में सक्ती जिले को स्थान मिला है। वही कुमारी दुनिशा साहू हसौद के कृषक परिवार की बेटी है तथा उसका कहना है कि उसने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह स्टेट मेरिट सूची में स्थान बना पाएगी किंतु उसने अथक परिश्रम भी किया तथा वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के सभी शिक्षको को देती है। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्रति भी उसने धन्यवाद किया है।


