सक्ती
युग तिवारी को 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 93.83 %


सक्ती – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत युग तिवारी ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 93.83 %अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है। युग तिवारी अरुणा तिवारी एवं डॉ चंद्र प्रकाश तिवारी प्रांतीय सचिव छ.ग. सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश सचिव के पुत्र हैं। युग तिवारी पूर्व में राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 14 टेनिस बाल क्रिकेट में हिस्सा ले चुके हैं। इन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने मां, पापा के साथ साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव गुप्ता के साथ समस्त स्टाफ को दिया है।


