जिला संघ सक्ती को मिले 11 नये युवा हिमालय वुड बैजर

प्रशिक्षित एवं सक्रिय युवा यूनिट लीडर्स से संगठन को मिलेगी मजबूती।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रदान किया प्रमाण पत्र एवं ऑनरेबल चार्ज।

सक्ती – भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य , राज्य सचिव ब्रिजेश कुमार वाजपेई के दिशा निर्देशन एवं राज्य मुख्यालय आयुक्त( कब) जी. स्वामी के विशिष्ट आतिथ्य में राज्य मुख्यालय द्वारा राजधानी रायपुर के श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेन्द्र नगर में आयोजित राज्य स्तरीय लीडर्स ट्रेनर, सहायक लीडर्स ट्रेनर एवं हिमालय वुड बैज सम्मेलन एवं यूनिट लीडर्स के आगामी सभी प्रशिक्षण कंप्यूटर आधारित आधुनिक तकनीक के माध्यम से संचालित कराने हेतु दिनांक 20/05/2026 से 24/05/2026 तक आयोजित पांच दिवसीय पी.पी.टी.प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन समारोह में हिमालय वुड बैज,ए.एल.टी. एवं एल.टी. प्रशिक्षण में सफल सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र,बिड्स एवं ऑनरेबल चार्ज /पार्चमेंट लेकर प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई।
उक्त कार्यक्रम राज्य मुख्यालय के पदाधिकारी राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेंद्र कुमार मिश्रा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पूनम साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पाण्डेय, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइड जलवती साहू एवं लीडर ट्रेनर गाइड जरमीना एक्का की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन एल.टी.एवं राज्य मुख्यालय आयुक्त जगदीश हीरालाल साहू के द्वारा किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के सक्रिय युवा स्काउट मास्टर गौतम तिर्की, सुरेन्द्र कुमार सिदार, कार्तिक राम यादव, दुर्गेश कुमार साहू,भानू लाल महंत, संजीव कुमार राठिया एवं रोवर लीडर समवर्तक सिंह राठिया, चंद्रकांत राठिया, देवनारायण सिदार, श्याम मनोहर द्विवेदी एवं शिव प्रताप साहू ने हिमालय वुड बैजर की उपलब्धि अर्जित की।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त कुमुदिनी बाघ द्विवेदी नें सभी सफल यूनिट लीडर्स को बधाई दी है।


