सक्ती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५३ वीं महाआरती में पंडित किशोर वैष्णव हुए शामिल

युवाओं को हिंदुत्व  से जोड़ रहा है महाआरती – अधिवक्ता चितरंजय

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५३ वीं महाआरती में पंडित किशोर वैष्णव हुए शामिल kshititech

सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की १५३ वीं महाआरती में शामिल पंडित किशोर वैष्णव (सक्ती) ने मंदिर परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि प्रभु कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए मंदिर परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती के प्रति युवाओं का लगाव लगातार बढ़ने से हिंदुत्व सशक्त हो रहा है ।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव,  चमेली संतोष देवांगन, एकल सोनू देवांगन , पुष्पा रिंकू निर्मलकर, प्रेमलता जायसवाल अंजू देवांगन, कविता के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार गुप्त भड़कते  सहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार सजल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा,अमित तंबोली पप्पू खर्रा के द्वारा चढ़ाया गया।
आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव लीना विकास बरेठ तथा सुंदरकांड गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, क्षमा, शिवांश बरेठ, अविनाश गबेल के द्वारा कराया गया।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।