शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहा शासकीय प्राथमिक शाला करही के प्रधान पाठक

करही के शासकीय प्राथमिक शाला शनिवार को बंद पाया गया
विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करही का मामला
सक्ती/बिर्रा- विकासखंड जैजैपुर में दिनों दिन शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है। लिहाजा शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही दिखाई दे रही है इसका ताजा उदाहरण शासकीय प्राथमिक शाला करही में 18 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे देखने को मिला है। यहां पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था। जिम्मेदार प्रधान पाठक और यहां पर पदस्थ शिक्षिका अपने विद्यालय से नदारत थी। जिसके कारण यहां पर अध्यनरत छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सक्ती जिला के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला करही को छोटे-छोटे बच्चों की परेशानियां को देखते हुए वर्षों पहले खोला गया था। ताकि यहां के गरीब परिवार के बच्चे गांव में अपने मोहल्ला में रहकर शिक्षा की जीवन ज्योति जला सके। लेकिन शासकीय प्राथमिक शाला करही के जिम्मेदार प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला बिना कोई ठोस कारण के अपने हिसाब से स्कूल आते एवं जाते हैं। 18 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे विद्यालय के भवन में ताला जड़ा हुआ था। यहां पर अध्ययन का छोटे-छोटे बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। इसके बावजूद यहां पर जिम्मेदार प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला और शिक्षिका ममता बाई बंजारे नहीं पहुंचे। अध्यनरत छोटे-छोटे बच्चे बैरंग उल्टे पांव अपने अपने घर को चले गए। यहां प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालय नहीं खुलता है। यहां की पढ़ाई लिखाई की सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से पढ़ाई लिखाई होती होगी। लेकिन मजेदार बात यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही एवं घोर उदासीनता और शासनहीनता, कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता बरतने के बावजूद जिम्मेदार शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। यह सबसे बड़ी विडंबना है। शासकीय प्राथमिक शाला करही के प्रधान पाठक रमेश कुमार शुक्ला शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ करके अपने मन मुताबिक स्कूल का दरवाजा खोलता है। जिसके कारण ग्राम वासियों में रोस व्याप्त है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन शासकीय प्राथमिक शाला करही में प्रधान पाठक की मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर टिकी है। जिसके कारण यहां पर अध्ययन कर रहे छोटे-छोटे बच्चों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम वासियों ने उक्त प्रधान पाठक को यहां से अन्यत्र हटाने की मांग शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के अलावा कलेक्टर महोदय से किए हैं।
शनिवार को विद्यालय समय में निरीक्षण में गया था। शासकीय प्राथमिक शाला करही बंद पाया गया है।
सहदेव प्रसाद निराला
संकुल प्राचार्य
संकुल केंद्र करही
उक्त संबंध में जानकारी लेकर शासन के नियमानुसार उचित कार्रवाई किया जाएगा।
दीपक कुमार गुप्ता
विकासखंड शिक्षा अधिकारी
जैजैपुर


