सक्ती

छत्तीसगढ़ के नगर पालिका- नगर पंचायतो के 20 सीएमओ के हुए तबादले

17 लेखापाल एवं राजस्व निरीक्षक भी हुए इधर-उधर. 17 अप्रैल की देर शाम जारी हुए आदेश

छत्तीसगढ़ के नगर पालिका- नगर पंचायतो के 20 सीएमओ के हुए तबादले kshititech

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के उप सचिव भागवत जायसवाल ने 17 अप्रैल 2026 की देर शाम एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतो में पदस्थ 20 मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा लेखापाल। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए हैं। तथा उपरोक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही है। तथा इन तबादलों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय निकायों के अधिकारी- कर्मचारी शामिल हैं।