सक्ती

मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की कार्यकारिणी का हुआ गठन

अध्यक्ष मीनल अग्रवाल ने गठित की अपनी नवीन कार्यकारिणी

मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की कार्यकारिणी का हुआ गठन kshititech

सक्ती –  मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष मीनल अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें सचिव पद की जिम्मेदारी दीप्ति सराफ को दी गई है. तो वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में शिल्पा मनीष कथूरिया होंगी। वहीं उपाध्यक्ष रिंकी राधे अग्रवाल को बनाया गया है। अध्यक्ष मीनल अग्रवाल ने बताया कि शेष कार्यकारिणी की घोषणा सदस्यों की सलाह के बाद की जाएगी तथा अभी मुख्य रूप से शाखा के प्रमुख पदों पर पदाधिकारिया का मनोयन किया गया है। एवं आने वाले दिनों में शीघ्र ही संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा कर मंच के कार्यों को गति दी जाएगी।