नगर पंचायत बाराद्वार में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर होगा करोड़ों रुपए के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन

सक्ती – नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में विकास के काम लगातार अविरल गति से हो रहे हैं। तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव वाली सुशासन सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के द्वारा जहां नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। तो वहीं कल 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भी नए विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल कोअम्बेडकर जयंती पर 1 करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा। तथा उपरोक्त भूमि पूजन समारोह की मुख्य अतिथि जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े होगी. भूमिपूजन समारोह के अंतर्गत नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 1-2 में 50 लाख की लागत के मंगल भवन,
वार्ड क्रमांक- 07 में उद्यान, 36 लाख। विभिन्न वार्डों में नाली एवं सीसी रोड के विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा। नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया की भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम में भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व विधायक डॉ खिलवान साहू, एवं मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि गण। शहर के गणमान्य नागरिक। एवं प्रबुद्ध नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने समस्त नागरिक बंधुओ से इस अवसर पर उपस्थित रहने का भी आग्रह किया है।


