Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

ग्रामीण बैंक का प्रिंटर खराब होने से खाता धारकों को हो रही भारी परेशानी

जांजगीर – चांपा रोड में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा का प्रिंटर खराब होने से खाता धारकों को खाता में प्रिंट करवाने एवं नई पासबुक बनवाने और नया खाता खुलवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में प्रिंटर खराब होने से खाता धारकों को अपने बैंक खाता (पासबुक) में प्रिंट करवाने एवं पुराना बैंक खाता को नई बैंक खाता बनवाने और नया खाता खुलवाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मजेदार बात यह है कि बैंक प्रबंधन को खाता धारकों के परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है हालात जस की तस बनी हुई है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में पदस्थ कैशियर शिखा शुक्ला के तेंवर चरम सीमा के सातवें आसमान पर टिकी है। अपने ड्यूटी को बैंक प्रबंधन के नियम के अनुसार न करते हुए ड्यूटी समय में मोबाइल चलाती रहती है। यहां पर बात रुपए जमा करने या रुपए निकालने के लिए बोलने पर खाता धारकों से झींक झींक हमेशा करती रहती है, अर्थात उच्च स्वर में खाताधारकों से बेहूदा बात करती है। जिसके कारण खाता धारकों को घंटों  तक लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

         बहरहाल कारण चाहे जो भी हो छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा बिर्रा में प्रिंटर खराब होने से और कैशियर शिखा शुक्ला के अड़ियल रवैया से उनके क्रियाकलाप और कार्य शैली से खाता धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शीघ्र ही प्रिंटर को बनवाकर व्यवस्था बनाई जाएगी।

मंगल बीपी
शाखा प्रबंधक
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक
शाखा बिर्रा