Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज की पुष्पांजलि सभा का हुआ दैवी संपद मंडल सक्ती द्वारा आयोजन

सक्ती ‌। परम पूज्य शारदानंद सरस्वती जी महाराज के ब्रह्म लोक में 6 नवंबर को विलीन होने के बाद उनके अंतिम संस्कार के समस्त कार्य मैनपुरी उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए थे, तथा दैवी संपद मंडल सक्ती द्वारा परम पूज्य शारदानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन 27 नवंबर को दोपहर हटरी धर्मशाला सक्ती में किया गया, इस दौरान परम पूज्य महाराज जी को जहां सक्ती खरसिया, रायगढ़ एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए महाराज जी के शिष्य एवं प्रबुद्ध वर्ग ने उपस्थित होकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सनातन धर्म की रक्षा करने वाला प्रखर व्यक्तित्व का अंतर्यामी संत बताया।

शारदानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा बताई गई बातों को जीवन में आत्मसात करने की भी बात उपस्थित वक्ताओं ने कहीं, तो वही इस अवसर पर आगंतुक वक्ताओं ने बताया कि स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज ने सदैव सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनेकों धार्मिक अनुष्ठानों का निरंतर आयोजन कर लोगों में जन जागरूकता लाने का कार्य किया, साथ ही उन्होंने गौ सेवा सहित राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर सदैव अपने कार्यक्रमों में लोगों के बीच प्रमुखता के साथ बातें रखी, साथ ही वक्ताओं ने शारदानंद सरस्वती जी महाराज के साथ बिताए अपने अनुभव को भी सार्वजनिक मंच के माध्यम से रखते हुए उन्हें प्रकांड विद्वान भी बताया, पुष्पांजलि सभा के बाद 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देवी संपद मंडल सक्ती ने आगंतुक समस्त प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया एवं पुष्पांजलि सभा के पश्चात भंडारा- प्रसाद का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें उपस्थित सभी जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

देवी संपद मंडल सक्ती द्वारा आयोजित पुष्पांजलि सभा में नगर के सभी गणमान्य नागरिक एवं राजनीतिक व्यक्ति जनप्रतिनिधि मौजूद थे उन्होंने सभा में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। परम पूज्य शारदानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पुष्पांजलि सभा का आयोजन नगर की प्रतिष्ठित फर्म‌ सेवाराम घासीराम के प्रोपराइटर घासीराम अग्रवाल के द्वारा आयोजित किया गया था।