Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती की नई अध्यक्ष चुनी गई सरोज राजेश अग्रवाल

सत्र 2026- 28 के लिए जिम्मेदारी मिलने पर सरोज ने किया सदस्यों का आभार

सक्ती-  सक्ती शहर में दशकों से जनसेवा समाज सेवा रचनात्मक कार्यों में सक्रियता के साथ काम करने वाली अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के प्रांतीय एवं राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार में सत्र 2026- 2028 के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई। इस दौरान आयोजित बैठक में नए सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में  सरोज राजेश अग्रवाल को चुना गया। तो वहीं सचिन के पद की जिम्मेदारी संगीता केडिया तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संगीता खेतान को दी गई। इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल एवं निवृत्तमान अध्यक्ष सुमन विकास अग्रवाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष सरोज अग्रवाल को संगठन के संविधान के अनुरूप ताज पहनाकर उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
तथा इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने जहां नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तो वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज राजेश अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। हम सभी मिलजुल कर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती शाखा के कार्यों को और अधिक सर्वव्यापी बनाते हुए जनहित में काम करेंगे तथा सक्ती शाखा का संगठन पूरे प्रदेश में अपने कार्यों के लिए एक अलग पहचान स्थापित कर सके इस दिशा में हम सभी काम करेंगे वहीं निवृत्तमान अध्याय सुमन विकास अग्रवाल की सक्रियता एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी उपस्थित सदस्यों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सक्ती शाखा के नए निर्वाचन के लिए आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी आशा गोयल, निवृत्तमान अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, सरोज राजेश अग्रवाल, संगीता केडिया, संगीता खेतान, राखी बंटी अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।