लीनेस क्लब सक्ती ने राहगीरों को गर्मी से राहत के लिए प्याऊ का किया शुभारंभ

सक्ती । आल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी – 01 स्वर्णिम में लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में क्लब ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्याऊ का शुभारंभ मंजु जायसवाल द्वारा मंत्रोच्चार कर पूजा कर अनीता सिंह के घर के पास किया। जहां बस का ठहराव होता है एवं आस पास के गांव के लोग खरीदी बिक्री के लिये आते है । वहां इस बढ़ती हुई गर्मी में लोगों को शुद्ध ठंडा मटके का पानी मिल सके। लीनेस क्लब के सदस्यों द्वारा समय-समय पर जनहित का कार्य किया जाता है इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डा .शालू पाहवा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है एंव जल के बिना जीवन नहीं है साथ ही सब से अपील कि अपने अपने घर के बाहर एक मटका भर कर रखे ताकि आने जाने वाले राहगीरों को तपती गर्मी में पानी मिल सके एवं साथ ही जानवरों के लिये भी कोटना रखें। इस अवसर पर आने जाने वाले राहगीरों को मीठा पानी शरबत पिलाया। इस अवसर पर सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, लीनेस मंजु जायसवाल, लीनेस अनीता सिंह, लीनेस निधि सिंह,पूनम साहु, अल्का कंवर, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल, एवं जूनियर पी एस टी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


