शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने जगेश्वर

सक्ती/बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के कहरा पारा निवासी जगेश्वर प्रसाद कटकवार को छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के गणेशन के मार्गदर्शन में यह आदेश छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष पी आर साहू के द्वारा एक लेटर जारी कर जगेश्वर प्रसाद कटकवार को जिला अध्यक्ष के पद पर आदेश जारी करते हुए उसका मनोनीत किया गया है। वर्तमान में जगेश्वर प्रसाद कटकवार ( हेल्पर अकुशल ) सहायक विद्युत यांत्रिकी मिनीमाता बांगो बांध उप संभाग क्रमांक 4 खरसिया, जिला रायगढ़ में पदस्थ हैं। इसके साथ ही जगेश्वर प्रसाद को जिला, तहसील, विकासखंड आदि संगठन कार्य विस्तार करने के लिए अधिकृत किया गया है। जगेश्वर प्रसाद को छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जगेश्वर प्रसाद ने कहा कि मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने पद का उपयोग जनहित ,न्यायहित और राष्ट्रहित में काम करूंगा। पूरी लगन और ईमानदारी के साथ मेहनत करते हुए अपनी पद के गरिमा को बनाए रखने का प्रयत्न करूंगा। जगेश्वर प्रसाद के जिला अध्यक्ष के पद पर चयन होने पर छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ के अलावा ग्रामवासी और मित्रों ने हर्ष व्यक्त किए हैं।


