3 मार्च को पहली बार सक्ती में शुभम ग्रीन्स में होगा होली रंग दे सक्ती का कार्यक्रम

सक्ती – सक्ती शहर में पहली बार हटरी चौक स्थित शुभम ग्रीन्स में 3 मार्च 2026 को सुबह 11:00 से होली के पावन मौके पर रंग दे सकती, इवेंट कार्यक्रम का आयोजन अर्बन युवा प्रोडक्शन एवं रॉयल डांस स्टूडियो की संचालक प्रांजल राजपूतानी के मार्गदर्शन में किया गया है, इस कार्यक्रम को लेकर शहर की बेटी, अंचल के प्रतिष्ठित रॉयल डांस स्टूडियो की संचालक प्रांजल राजपूतानी ने बताया कि सुबह 11:00 से होने वाले रंग दे सक्ती प्री होली इवेंट में जहां अनेकों प्रकार के स्टॉल होंगे तो वहीं होली के रंग, रंग दे सक्ती के संग होगा एवं इस कार्यक्रम में जहां हर्बल गुलाल और अनेकों होली की मस्तियां होगी तो वही यहां लगने वाले स्टाल में आपके सारे व्यंजन एवं उपलब्ध होंगे, प्रांजल ने बताया कि पहली बार सक्ती शहर में होली पर्व पर ऐसा सार्वजनिक आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए पास खरीद कर इस कार्यक्रम स्थल पर इसका आनंद लिया जा सकता है, प्रांजल राजपूतानी ने बताया कि प्री होली इवेंट के इस आयोजन के लिए जहां फूड स्टॉल, हर्बल गुलाल एवं अनेकों मस्तियां होगी तो कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
अर्बन युवा प्रोडक्शन एवं प्रांजल राजपूतानी का है संयुक्त कार्यक्रम
सक्ती में 3 मार्च को होली के अवसर पर ‘रंग दे सक्ती’ नाम से एक भव्य होली इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शुभम ग्रीन्स में आयोजित होगा। इस आयोजन को अर्बन युवा प्रोडक्शन एवं प्रांजल राजपूतानी द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटीज़ शिरकत करेंगे, जो इस होली उत्सव को और भी खास बनाएंगे। डीजे म्यूजिक, रंग-गुलाल और लाइव एंटरटेनमेंट के साथ माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहेगा। साथ ही, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए अनेक फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सभी लोग बेफिक्र होकर होली का आनंद ले सकें।
रंग दे शक्ति कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है
01-सिंगल: ₹399/-
02-कपल: ₹699/-
03-ग्रुप (5 व्यक्ति): ₹1599/-
कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी एवं पास बुकिंग के लिए संपर्क करें- 9340227016,7489447889आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार और दोस्तों के साथ ‘रंग दे सक्ती’ में शामिल होकर इस होली को यादगार बनाएं


