सक्ती

जिला कोषालय सक्ती में 29 जनवरी को पेंशन, वेतन निर्धारण एवं सेवा सत्यापन शिविर का होगा आयोजन

सक्ती –  जिला कोषालय सक्ती द्वारा लंबित पेंशन, वेतन निर्धारण एवं सेवा सत्यापन से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला कोषालय सक्ती में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं प्रभारी लिपिक उपस्थित रहकर लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएंगे। यह आयोजन कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला कोषालय अधिकारी द्वारा कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता बांगो नहर संभाग क्रमांक 6 सक्ती, तहसीलदार डभरा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी डभरा, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी को पत्र जारी कर उनके कार्यालय में लंबे समय से आपत्तिशुदा लंबित प्रकरणों का शिविर में पहुंचकर निराकरण हेतु प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी द्वारा आग्रह किया गया है कि जिले के जिन कार्यालयों के पेंशन व वेतन निर्धारण प्रकरण आदि लंबित हैं, वे कार्यालय प्रमुख एवं प्रभारी लिपिक आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ प्रकरणों का निराकरण उक्त शिविर मे उपस्थित होकर करा सकते हैं।