सक्ती

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं प्रौद्योगिकी परिषद रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान अनुसंधान यात्रा – 2025 से छात्रों में बढ़ी जागरूकता

सक्ती ‌। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं प्रौद्योगिकी परिषद रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान अनुसंधान यात्रा का आयोजन छात्राओं के लिए 13 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक किया गया। जिसमें प्रत्येक जिले से दो-दो छात्राओं का चयन विज्ञान प्रश्नोत्री द्वारा किया गया। राज्य स्तर पर चमनिक कुल 54 विजेता छात्राओं को नौ जोन से नौ जोन प्रभारी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कोलकाता में विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों में शिक्षा भ्रमण पर ले जाया गया। बिलासपुर ज़ोन की ज़ोन प्रभारी श्रीमती. तानिया रॉय घोष ने बताया कि बिलासपुर जोन में चार जिले शामिल हुए, जिसमें कोरबा जिले से सेजस गुरसिया की दो छात्राएँ कु. रिही यादव एवं कु. सुषमा यादव; जिला जि.पी.एम से कु. अनुपमा एवं कु. निर्मला शा० उ०मा०वि० बच्चो नवापारा ; जिला- जांजगीर चांपा से कु. सरिता गौतम शा. उ.मा.वि. बलौदा एवं महाँदा एवं जिला सक्ती से कु. शालिनी एवं कु० प्रभा शासकीय साहेब बा. उ. मा. वि. पोता शामिल रहीं। । इस पांच दिवसीय यात्रा में छात्राओं ने विज्ञान केन्द्र रायपुर, छत्तीसगढ़ : एम.पी.बिरला प्लेनेटेरियम कोलकाता में ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल एवं हमारे और मंडल की जान‌कारी, एस०एन बोस नेस्नल सेंटर फॉर बेसिक साइंस (SNBIBICBS) कोलकाता में विभिन्न तकनीक जैसे डी.एल.एस, टेम मॅग्नेटिक हिसर, रमन स्पेक्टोमिटर, इलेक्ट्रॉन माक्ट्रोस्कोप; साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर विनितस (SINIP) कोलकाता में लाइट मैटर इंटरेक्सन लेसर, रेडार, परम शून्य ताप पर सेमोकण्डकटर का प्रयोग एवं नए मैग्नेटिक चीप एवं फास्ट प्रोसेसर का निर्माण प्रयोग एवं ऐलीपसो अंतरिक्ष से जुड़े विभिन्न खगोल पिंडो का अनुभव प्रदान करने वाले ऐलीपसोमिटर : साइंस सिटी कोलकाता में विज्ञान केन्द्र के 3D थियेटर में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया। यह शैक्षिक भ्रमन जे. पी रथ अतिरिक्त संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के मार्गदर्शन में के के. शुक्ला व  ओ.पो. मिश्रा सा. प्रा. के नेतृत्व में, डॉ वसीम रज़ा वरिष्ट वैज्ञानिक एवं डॉ चंद्रवंशी वैज्ञानिक सी कॉस्ट के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इस पहल से समस्त छत्तीसगढ़ से आए दूरस्थ अंचल की छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षिकाओं का विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति रुक्षान एवं जागरूकता बढ़ी।

श्रीमती तान्या घोष एवं सक्ती जिले से चयनित छात्राओं ने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी एवं विज्ञान नोडल प्रभारी  छबि राठौर को इस यात्रा में अपने सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया जिन्होने इस पहल में छात्राओं को सहयोग किया।