सक्ती

बनडभरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

बनडभरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ kshititech

बिर्रा – विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत “सात दिवसीय विशेष शिविर” का शुभारंभ दिनांक 1 दिसंबर दिन सोमवार को ग्राम – बनडभरा में किया गया है। शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में संचालित “राष्ट्रीय सेवा योजना” की इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन संस्था के प्रभारी प्राचार्य – प्रोफेसर उत्तम सिदार एवं ग्राम पंचायत बनडभरा के सरपंच  मनोज भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना कर किया गया। जिसमें महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर योगेश टंडन  द्वारा शिविर के दिनचर्या को बताते हुए शिविर की थीम- “नशा मुक्त समाज के लिए युवा ” को उदाहरण के साथ नशा मुक्त गांव बनाने के लिए प्रेरक विचार प्रस्तुत किया गया । इसके साथ में गांव के सरपंच द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का आभार व्यक्त किए । प्रोफेसर उत्तम सिदार  द्वारा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोतीचंद अनंत  द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर- हितेश्वरी वर्मा जी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।इस कार्यक्रम में अवध बिहारी कश्यप प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बनडभरा , हेमंत कोसले प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बनडभरा, विजय कुर्रे पंच- बनडभरा, नरेश भारद्वाज, धर्मेंद्र भारद्वाज, मिठाई लाल चौहान, अंतराम कश्यप के अलावा ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।