जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को होगा आयोजित

सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर (छ.ग.) के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन बाजार चौंक सक्ती से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती तक 14 अगस्त 2025 को सुबह 07:30 बजे से किया जा रहा है। उक्त स्वतंत्रता दौड़ मे सभी आयु वर्ग के विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं, जिला खेल संघ संस्था के खिलाड़ी एवं पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा जिलेवासी भाग ले सकते है। जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला खेल संघ के अध्यक्ष और सचिव, विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रधान पाठकों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने संस्था के खिलाड़ी, छात्र-छात्राओं को सूचित कर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराते हुए स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगें।


