Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सक्ती मे स्टाम्प वेंडर के सुने मकान से 5 लाख की चोरी

पीछे के दरवाजे की सिटकनी तोड़कर घर में घुसे चोर

सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान पार

सक्ती –  सक्ती जिले में सोमवार को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े स्टाम्प वेंडर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सुने घर से सोना चांदी सहित के सामान और नगदी सहित करीब पांच लाख रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया। घर वाले जब घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा की घर के पीछे के दरवाजे की सिटकनी टूटी हुई है और सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद घर वालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम केसला का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम केसला निवासी फिरत राम साहू उप पंजीयक कार्यालय में स्टाम्प वेंडर है। सोमवार को वह किसी काम से सक्ती गए हुए थे। दोपहर 3:30 बजे उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अपने भाई के यहां गई थी। शाम 6:30 बजे जब वह घर वापस आई तो उन्होंने देखा की घर के पीछे के दरवाजे की सिटकनी टूटी हुई है और कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। कमरे में जाकर देखने पर अलमारी भी खुली हुई थी और सामान बिस्तर में बिखरा हुआ था। साथ ही अलमारी में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम नही थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि ग्राम केसला में सुने घर से चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


एसपी कार्यालय से महज कुछ दूर हुई चोरी


एसपी कार्यालय से महज कुछ किलोमीटर हुई इस चोरी ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। यह चोरी बताती है कि चोरों के मन मे पुलिस का खौफ नहीं है।