सक्ती नगर में नारी शक्तियों ने मतदान में दिखाई रुचि…

कांग्रेसियों के अकस्मात सक्रियता ने भाजपा के एकतरफा बढ़त में डाला खलल…
सक्ती । लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण के मतदान में आज जांजगीर लोकसभा के सक्ती विधानसभा में मतदान संपन्न हुआ।
इस दरम्यान सक्ती नगर में सुबह हल्की बूंदा बांदी के कारण मौसम सुहाना हो चला इसलिए दोपहर तक लगभग सभी मतदान केंद्रों में 50% मतदाताओं ने मतदान कर लिया था जो अंत तक करीब 60% को पार कर लिया और नगर में औसत 60%से 65% तक मतदान की रिपोर्ट मिलती रही।
आज मतदान के दरम्यान दिलचस्प बात यह रही कि लगभग सभी मतदान केंद्रों में नारीशक्ति की भारी उपस्थिति दर्ज की गई जो परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगी कि यह भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन का परिणाम है या फिर कांग्रेस की नारी शक्ति न्याय योजना की घोषणा का प्रभाव है।
आज नगर के हृदय स्थल कचहरी चौक के निकट कन्या शाला में स्थापित तीन मतदान केंद्रों 160, 161, 165 में क्रमश: करीब 500/642, 600/725, 605/974 मत पड़े जहां पर नगर के सरकारी, व्यापारी, सभी प्रकार से लोगों का जमावड़ा बना रहता है तथा जहां से नगर की फिजां बनती बिगड़ती है, में मतदान समाप्ति के पलों में दलों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति नजर आई जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग अच्छे परिणाम की उम्मीद में ज्यादा उत्साहित नजर आए तो वहीं कांग्रेसजन भी अच्छी बढ़त को लेकर आशान्वित दिखे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से शुरुवात से ही भारतीय जनता पार्टी एकतरफा हावी नजर आई और कांग्रेसी गायब नजर आ रहे थे पर अचानक मतदान के दो दिन पूर्व कांग्रेसजनों को क्या ऑक्सीजन सप्लाई हुई कि वे अकस्मात सक्रिय होकर फिल्ड में मोर्चा संभालते दिखे।
कुल मिलाकर परिणाम को आने में करीब एक महीना लगेगा पर अंत में कांग्रेसियों ने सक्रिय हो कर बता दिया कि लड़ाई एकतरफा नहीं है।
आज कचहरी चौक में भाजपा की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ बूथ अध्यक्ष गजेंद्र पिंटू यादव पार्षद, मनोज जायसवाल, अनीता यादव एवम् कार्यकर्ताओं ने दिनभर मोर्चा संभाला तो वहीं कांग्रेस की ओर से संतोष लाला सोनी, सम्मेलाल गबेल, राकेश राठौर, पियूष राय, मनोज जायसवाल आदि सक्रिय नजर आए।