सक्ती

दो दिवसीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रांतीय महासम्मेलन सक्ती में 21 दिसंबर को पहुंचेंगे माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सक्ती –  सक्ती  शहर के बुधवारी बाजार ग्राउंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को दो दिवसीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, इस महासम्मेलन का आयोजन कुर्मी क्षत्रिय समाज के चन्द्रा समाज, गबेल समाज एवं कश्यप समाज के सौजन्य से होगा जिसमें कुर्मी समाज की 27 उपजातियो के भाई-बहन बड़ी संख्या में शामिल होंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ दिवस भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं इस कार्यक्रम में कुर्मी गौरव सम्मान, छात्र प्रतिभा सम्मान, युवा प्रतिभा सम्मान, कुर्मी शिखर सम्मान,समाज की एकता एवं ऊर्जा की प्रतीक बाइक रैली सहित अनेको कार्यक्रमों का आयोजन होगा, साथ ही 21 दिसंबर को समापन समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिला संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में इस महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,तथा सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति सहित सभी समाज बंधु व्यापक रूप से तैयारियो में जुटे हुए हैं, एवं कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर सहित अन्य अतिथि गणों का भी आगमन होना है, कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा ने सर्वे कुर्मी क्षत्रिय समाज के सभी भाइयों, बहनों को अधिक से अधिक संख्या में सह परिवार इस प्रांतीय दो दिवसीय महासम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया है।