सक्ती

खडगांव (जोबी) में बंधक गोवंश को छुड़ा कर वापस सक्ती लौट रहे थे तभी ग्राम मसानिया के स्वागत गेट के पास 10 – 15 अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर किया प्राणघातक हमला

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश महासचिव मयंक ठाकुर को आई गंभीर चोटें

सक्ती – राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश महासचिव गौ सेवक मयंक ठाकुर एवं उनके साथियों पर खडग़ांव के पास विगत 18 जुलाई गुरुवार की शाम को 10 – 15 व्यक्तियों ने मिलकर प्राणघातक हमला किया है। बताया जाता है कि लगभग 100 गोवंश को बंधक बनाकर रखा गया था ,गोवंश को छुड़ाकर लौटते समय गौसेवकों पर असामाजिक तत्वों ने दो वाहनों में सवार होकर आए ग्राम पंचायत मसानिया स्वागत गेट के  पास गाली गलौज करते हुए चाकू राड बोल्डर ईंट पत्थर से हमला किया है, जिसमें राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश महासचिव मयंक ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है। हालात का जायजा लेने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और गौ सेवकों का हाल-चाल जाना। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सक्ती थाना प्रभारी ब्रिजेश तिवारी ने  जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों को ग्राम खडग़ांव (जोबी ) में गोवंश को बंधक बनाकर रखे जाने की खबर मिली थी, जिसके उपरांत उनके द्वारा उन्हें मौका स्थल पर जाकर छुड़ा लिया गया, लेकिन वापस लौटते समय चार पहिया वाहन में आए असामाजिक तत्वों ने गौ सेवकों पर चाकू ,राड ,ईंट, बोल्डर से प्राणघातक हमला कर दिया। अज्ञात आरोपी मयंक सिंह का मोबाइल भी लेकर भाग गए हैं ,इस घटना में जहां रक्षा वाहिनी के महासचिव मयंक ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर गौ सेवकों से मुलाकात की और तत्काल आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने पुलिस प्रशासन से मांग की है। मयंक का उपचार जारी है बहरहाल पुलिस ने मयंक सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा115(2),126(2),190,191(2),191(3),296,324(2),351 के तहत अपराध क्रमांक 291 / 24 मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है l