उद्योग विभाग द्वारा विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 का कराया जा रहा आयोजन


शीर्ष पांच छात्र विचार और पांच स्टार्टअप को मिलेगा 51000 रुपए का नगद पुरस्कार
सक्ती – रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 स्टार्टअप पिचेस एवं अवॉर्ड्स इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला सक्ती द्वारा बताया गया कि यह एक राज्यव्यापी पहल है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों के बीच नवाचार, उद्यमिता और समावेशी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। यह छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन राज्यभर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र समुदाय से 10 संभावनाशील विचार और 10 अभिनव स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा। इन्हें राज्योत्सव डेमोडेय पिचिंग इवेंट में अपनी अंतिम प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष 5 छात्र विचार एवं शीर्ष 5 स्टार्टअप्स को निम्नानुसार सम्मानित किया जाएगा। जिसमें नगद पुरस्कार 51,000 रुपए तक, आगे के विकास हेतु मेंटरशिप, राज्योत्सव मंच पर सम्मान एवं राज्योत्सव प्रदर्शनी मंडल में अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके साथ ही नवम्बर 2025 में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें प्रत्येक संभाग से (छात्र एवं स्टार्टअप श्रेणी) शीर्ष 3 विचारों का चयन किया जाएगा। इन्हें भी नगद पुरस्कार एवं स्थानीय इनक्यूबेटरों के माध्यम से मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता और कार्यक्रम में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 तक है। सक्ती जिले के सभी छात्र समुदाय (उम्र 15-35 वर्ष) एवं स्टार्टअप से अनुरोध है कि वे ऑनलाईन पोर्टल https://startupchhattisgarh.sanchiconnect.com/programs/apply/sta3483/startup-chhattisgarh-ideathon अंतर्गत एप्लाई बटन पर जाकर अपने नवीन आइडिया एवं स्टार्टअप को 29 अक्टूबर 2025 तक पंजीकृत कर सकते है। अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जिला सक्ती में संपर्क किया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम की अधिक जानकारी देने एवं प्रचार-प्रसार करने हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती एवं गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को समय 11 बजे से शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में आयोजित किया जा रहा है। सक्ती जिले के इच्छुक विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं उद्यमियों से निवेदन है कि वे उक्त कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर जानकारी प्राप्त करते हुए अपने नवीन विचार एवं इनोवेशन आइडिया को दिनांक 29 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से पंजीकृत करें। ऑनलाईन आवेदन हेतु निम्नांकित क्यू-आर कोड का उपयोग कर सकते है।


