Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

सक्ती – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जनपद स्तर पर 01 दिसंबर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत आयोजित किये जा रहे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में आयुष्मान वय वंदन योजना अंतर्गत शिविर लगाने और जिले के ज्यादा से ज्यादा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पंजीयन कराकर उन्हें लाभान्वित कराने के निर्देश दिए है l कलेक्टर ने धान उठाव के प्रतिशत की जानकारी लेते हुवे जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में नया जूट बारदाना, पीडीएस बारदाना, मिलर्स बारदाना के लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धता और बारदानों के प्रतिशत की जानकारी ली। उन्होंने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के बारे में फूड, मार्कफेड सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
  समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सहकारिता विभाग अंतर्गत सहकार से समृद्धि कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सहकारी समिति से आच्छादित करने के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए की जा रही आरक्षण प्रक्रिया के तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जनपदवार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा स्वीकृत कार्यों, मनरेगा के बारे में जानकारी ली तथा सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों को सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए l  कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और शेष बचे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत किए जाने वाले भर्ती प्रक्रियाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  अंतर्गत रबी वर्ष 2024-25 में ऋणी-अऋणी किसानों की जानकारी, खरीफ वर्ष 2024-25 हेतु समितिवार पंजीयन रिपोर्ट की जानकारी ली गई l कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी से सक्ती जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए है l समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने एडीबी सड़क निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, पीएम श्री स्कूल योजना अंतर्गत निर्माण एवं मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, अपार आईडी के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों की अद्यतन स्थिति, पीएम मत्स्य संपदा योजना, लोक सेवा गारंटी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, अपर कलेक्टर व डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा
समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे