Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने वाले एवं दो महीने से फरार आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

सक्ती  –  सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)अपराध क्रमांक : 477/2025धारा : 64(1), 115(2) बीएनएस पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे आरोपी को सक्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपी का विवरण :मनमोहन जायसवाल पिता बाबूलाल जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जोंगरा, थाना एवं जिला सक्ती (छ.ग.)संक्षिप्त विवरण :पीड़िता द्वारा थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.12.2025 को शाम लगभग 04:30 से 05:00 बजे के मध्य आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की बहू द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई एवं मौके से फरार हो गया।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा (रा.पु.से.)के निर्देशन में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।दिनांक 10.02.2026 को आरोपी के उसके निवास स्थान पर होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।आरोपी को दिनांक 10.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।