प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि महोत्सव तथा ध्वजारोहण का आयोजन 19 को

सक्ती – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सभी शहर में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी बुधवार को आयोजित किया गया है । आपको बता दे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का अर्न्तराष्ट्रीय मुख्यालय, आबू पर्वत, राजस्थान में स्थित है। यह संस्थान अपने 4000 सेवाकेन्द्रों के द्वारा 145 देशों में विश्व के पाँचों महाद्वीपों में स्व-सशक्तिकरण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ नैतिक उत्थान का कार्य सतत् कर रही है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ में गैर सरकारी संस्था के रूप में सदस्य है एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के सामाजिक, आर्थिक परिषद् तथा यूनिसेफ में सलाहकार सदस्य भी है। वर्तमान समय त्रिमूर्ति शिव परमात्मा, सर्व के भाग्य विधाता, पुरुषोत्तम संगमयुग पर अपने खुले भण्डारे से, सर्व की झोलियाँ भर रहे हैं। वे सतयुगी स्वर्णिम संसार स्वर्ग की स्थापना भी कर रहे हैं। अर्न्तराष्ट्रीय मुख्यालय माउण्ट आबू से राजयोगी, तपस्वी ब्रह्माकुमार “बालू भाईजी” के सानिध्य में सर्वधर्म आत्माओं के पिता परमात्मा निराकार शिव की जयन्ती के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव एवं ध्वजारोहण कार्यकम रखा गया है। इस महोत्सव के अवसर पर आप सम्मानीय अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित है।