Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सक्ती स्टेशन में खीरा ककड़ी बेचकर जीविका चलाने वाले को पीटा

शराब के लिए मांगे थे पैसे, नहीं दिया तो दिया घटना को अंजाम

सक्ती –  ककड़ी, खीरा बेचने वाले से शराब के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर दो लोगों ने मिलकर उसे पीट दिया। घटना से सहमे पीड़ित के बेटे ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले के बारे मिली जानकारी के मुताबिक रोजी मजदूरी का काम करने वाले राहुल देवांगन ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी अनिल देवांगन पिता रामनारायण देवांगन उम्र 44 वर्ष निवासी झूलकदम थाना सक्ती रेलवे स्टेशन सक्ती में ककड़ी, खीरा बेचने का काम करते है, जो दिनांक 29.05.2024 के रात्रि करीबन 02.00 बजे ककड़ी खीरा सामान बिक्री कर वही स्टेशन के टिकट काउंटर के पास सो गए थे। उसी समय राकेश निवासी मिर्जा गली सक्ती, एवं उसका साथी संतोश ने आकर उसके पिताजी को उठाकर स्टेशन के पास स्थित हिमालय होटल के पास लेकर आये और शराब पीने के लिये पैसों की मांग किये। पैसे देने से मना करने पर राकेश एवं संतोश ने उसके पिताजी को गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी दी। राकेश हाथ मुक्का से एवं संतोश डंडे से मारपीट करने लगा। मारपीट करने से मेरे पिताजी के बाये आंख, दोनो पैर, सीना, पीठ, में चोंट लगा है जिसे इलाज के लिये सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।