सक्ती

गेंद से गिलास गिराओ और मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता संपन्न

गेंद से गिलास गिराओ और मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता संपन्न kshititech

सक्ती – महाराजा अग्रसेन जयंती महामहोत्सव समिती 2025 द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 8 सितंबर सोमवार को समाज के सभी वर्गों के लिए प्रतियोगिता आज की गई, जिसमें मोमबत्ती जलाओ एवं गेंद से गिलास गिराओ प्रतियोगिता आयोजित की गई । आयोजित प्रतियोगिता में सभी ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया एवं अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता: गेंद से गिलास गिराओ मे प्रथम स्थान पर खुशी (पिताः  दीपक अग्रवाल) एवं द्वितीय पर संकेत (पिताः विमल गोयल) रहे । प्रतियोगिता : मोमबत्ती जलाओ मे प्रथम स्थान पर विकास (पिताः  मुनीराम),द्वितीय स्थान पर आदित्य (पिताः  दिनेश) रहे । अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया । इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे और प्रतियोगिता हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न करवाया। अग्रसेन जयंती महा महोत्सव समिति 2025 की ओर से सभी विजेताओं और भाग लेने वाले बच्चों एवं युवाओं को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी गईं।