Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

भारत में महिलाओं को शक्त बनाना नारा नही बल्कि जमीन पर बदलाव लाने की प्रक्रिया – बालेश्वर साहू

बिर्रा- बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सिलादेही में एक दिवसीय बूटकैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक बालेश्वर साहू अध्यक्षता सरपंच संतोषी राजकुमार पटेल उपस्थित हुये।  विधायक साहू ने कहा कि भारत में महिलाओं को शक्त बनाना सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जमीन पर बदलाव लाने प्रक्रिया है। कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को अपनू प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य राजनीति और आर्थिक आत्मनिर्भरता  के क्षेत्र में पार्टी ने कई पहल की है। वही सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल ने कहा गांव गांव में महिला नेतृत्व को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है, महिलाएं अब न सिर्फ अपने परिवार की बल्कि पूरे समाज की आवाज बन रही हैं।यह बदलाव केवल निति तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के जीवन में असली बदलाव ला रही हैं।कार्यक्रम में उपस्थित रामराज्य पांडेय पूर्वअध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस , इंदिरा फेलो निर्मला बरेठ,शक्ति कल्ब अध्यक्ष यामिनी महंत, सरपंच सोनाईडीह संतन महंत, संजू साहू, भूपेन्द्र साहू,दूधनाथ साहू, उपेंद्र पंकज, डेक्कन साहू, जितेंद्र पटेल, राजू कटकवार, चिरंजीव साहू,सुरेखा वैष्णव, तिरिथ वैष्णव, ममता यादव,विमला डडसेना, बबिता साहू, सविता पटेल, लूतन भावे, नंदनी कटकवार, उमा पटेल, नीरा पटेल, वंदना पंकज, पार्वती पंकज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बूट कैंप मे शामिल हुई।