Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

किसान भुवनलाल चंद्रा ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर जताई संतुष्टि

सक्ती – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवम्बर 2024 से राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान क्रय किया जा रहा है, जिसके लिए जिले के सभी 125 धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ खरीदी करने के लिए काम आने वाले समस्त उपकरणों को दुरूस्त कर रखा गया है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार समय-समय पर संबंधित अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का जायजा भी लिया जा रहा है, जिससे जिले के किसान आसानी से धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान बेच रहे हैं। जैजैपुर तहसील के ग्राम नंदेली निवासी किसान श्री भुवनलाल चंद्रा ने धान खरीदी केन्द्र नंदेली में अपना 64 क्विंटल धान विक्रय किया है l उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जताई है l किसान श्री भुवनलाल चंद्रा ने बताया कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शीता से हो रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण अब किसानों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र पर अच्छी व्यवस्था और अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग देखकर खुशी हुई। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सहयोग की प्रशंसा की। किसान श्री भुवनलाल चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है जो हम किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। किसान श्री भुवनलाल चंद्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में किये गये बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है ।