Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

भाजयूमो प्रदेश महामंत्री टकेश्वर जैन का युवा मोर्चा सक्ती ने किया स्वागत


भाजयूमो उपाध्यक्ष लाखन नामदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री टकेश्वर जैन और जांजागीर चाम्पा के ज़िलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल का रायगढ़ प्रवास के दौरान सक्ती नगर से लगे कंचनपुर बायपास में सक्ती युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयूमो उपाध्यक्ष लाखन नामदेव के नेतृत्व में स्वागत किया स्वागत के बाद टकेश्वर जैन ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा की युवाओं को इस भूपेश की निकम्मी सरकार को हटाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जमकर मेहनत करना है वही भाजयूमो के ऊर्जावान ज़िलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा की सक्ती नगर अब नवीन जिला बन चुका है और इस सक्ती ज़िले के तीनो विधानसभा में भाजपा का परचम लहराने के लिए बूथ स्तर से मज़बूती से कार्यकर्ता तैयार रहे वही लाखन नामदेव ने कहा की भूपेश राज में युवाओं के साथ सिर्फ़ और सिर्फ़ अन्याय हुआ है इस स्वागत के दौरान जुग्ग़ि झोपड़ी के जिला संयोजक रंजन सिन्हा भाजयूमो उपाध्यक्ष लाखन नामदेव भाजयूमो मंत्री परमेश्वर साहू गोविंदाँ निराला कार्यालय मंत्री सूरज देवाँगन अभिषेक सहित और भी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे