सक्ती

बड़ी धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा ग्राम टेमर में

सक्ती ‌। 2 जुलाई 2022 को नगर समीप ग्राम टेमर में बड़ी धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, परंपरागत उत्सव मनाते हुए इस वर्ष बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली गई ।

प्राचीन समय से ही ग्राम के ब्राह्मण मोहल्ले से यह रथ यात्रा आचार्य निवास से निकाली जाती है और एक साथ तीन रथ यात्रा निकाली जाती है दुर दराज से नर्तक दल शामिल होते हैं, नर्तक दल द्वारा उड़िया शैली में वाद्य यंत्र के साथ नृत्य दल अपने विशेष कला से नृत्य करते हुए सबके मन को मोह लेते हैं, ग्राम पंचायत टेमर का रथ पुरे क्षेत्र में प्रसिद्ध रथ यात्रा देखने नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग और आसपास के ग्राम वासी इस रथयात्रा महोत्सव का आनंद लेने लोग उमड़ पड़ते हैं, विगत 2 वर्षों से वैश्विक महामारी होने के कारण ग्राम में रथयात्रा महोत्सव नहीं हुआ था । जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में इस वर्ष रथयात्रा महोत्सव पर अपार हर्ष के साथ अपनी आस्था भगवान श्री जगन्नाथ सुभद्रा मैया और बलभद्र भगवान के श्री चरणों में अर्पित किए।

पंचायत द्वारा इस रथ यात्रा उत्सव के लिए बड़ी तैयारी की गई थी , वही आचार्य राजेंद्र जी महाराज के द्वारा नगर के लोगों को वस्त्र और फल ,नगद राशि से अलंकृत किया गया, आचार्य देव कृष्ण जी महाराज , पंडित राजेश दुबे जी, पंडित खेमराज जी दुबे एवं शिवा दुबे जी इन रथों में विराजमान होकर सभी दर्शनार्थियों को दर्शन का पुण्य लाभ प्रदान किए, ग्राम में भगवान जगन्नाथ के जयकारे से पूरे ग्राम का वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक हो गया था, विशेष बात यह भी रही कि नृत्य दल में 109 वर्ष के बुजुर्ग महेत्तर लाल पटेल द्वारा विभिन्न नित्य मुद्रा प्रस्तुत किया गया ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा नृत्य दल के सभी सदस्यों को वस्त्र श्रीफल एवं नगद राशि प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच गुरुदेव पटेल, उपसरपंच चंद्रिका प्रसाद पटेल, करण देवांगन जनपद सदस्य, खिलेंद्र कुमार जयसवाल पंच, योगेश कुमार जयसवाल, सागर रात्रे, दुलेश्वर पटेल, जमुना पटेल, श्रीमती ललिता देवांगन, श्रीमती चंपा पटेल, तेजराम पटेल, जनपद सदस्य शिवचरण देवांगन, रामदयाल पटेल, राथ राम पटेल, दिगंबर पटेल, कुलदीप पटेल, जगदीश देवांगन एवं चितरंजन सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे ।