सक्ती की समाज सेविका मीनल अंकित अग्रवाल को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी


आशा गोयल बनाई गई प्रदेश उपाध्यक्ष.अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मं नारी शक्ति को मिली नई जिम्मेदारियां
सक्ती – अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा सक्ती की समाज सेविका एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा की ऊर्जावान अध्यक्ष मीनल अंकित अग्रवाल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। तथा इसके साथ ही सक्ती की वरिष्ठ समाज सेविका एवं पूर्व में विभिन्न सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी आशा गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपरोक्त दोनों नियुक्ति पर शक्ति की महिला समिति की सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा है कि इन दोनों महिला सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारियो से छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का संगठन मजबूत होगा तो वहीं मीनल अग्रवाल ने भी कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं पूरी सजगता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगी ।
