सक्ती

सिलादेही में रात्रि में खिला ब्रह्म कमल

सक्ती / बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही में पंडित शिव प्रसाद तिवारी  के यहां ब्रम्ह कमल का फुल खिला है। 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को रात्रि में ब्रह्मा कमल का फूल के खिलने से पूरे परिवार के द्वारा ब्रह्म कमल के फूल का दर्शन कर करके पूजा अर्चना करते हुए ग्राम सिलादेही में सुख शांति की कामना हेतु पूजा पाठ किया गया। इसके साथ ही गांव के बहुत से श्रद्धालु गण दर्शन के लिए रात्रि में पहुंचे हुए थे। अगले दिन सुबह 17 अक्टूबर शनिवार को पंडित देवकीनंदन तिवारी जी ने बाजार चौक सिलादेही विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा में सुबह 8:00 बजे पूजा करते हुए ब्रह्म कमल को माता के चरण कमल पर अर्पित किए।  जिसमें मुख्य यजमान इंद्राणी किरण केवट, तीज बाई, राजू अदित्य, अनीता केवट, मनीषा पटेल, मुनीराम पटेल, कृष्ण केवट, मेलूराम पटेल, हीरालाल मांझी, मिलन कुमार, सरित पटेल ,विजय पटेल, मुकेश पटेल, चंद्रप्रकाश केवट, लाली केवट, सुनीति केवट, सुनिधि पटेल, हसीना पटेल ,चंचल केवट आदि बहुत से भक्त गण माता की चरण कमल में ब्रह्मा कमल को चढ़ाकर माता की पूजा अर्चना की और ग्राम में सुख शांति एवं खुशहाली के लिए माता से मनोकामना मांग कर ब्रह्म कमल अर्पण किया गया है।