G.S.C. स्कूल, जैजैपुर में ELC–SWEEP मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सक्ती – जैजैपुर- G.S.C.मॉडल कान्वेंट स्कूल, जैजैपुर में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को ELC–SWEEP के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई के स्वयंसेवकों एवं कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं ELC नोडल अधिकारी श्री विजय कुमार यादव ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, आवश्यक संशोधन कराने तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रपत्र-6, प्रपत्र-6A, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के उपयोग एवं महत्व को सरल शब्दों में समझाया। साथ ही, मतदान की प्रक्रिया, मतदाता के अधिकारों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक रहने, निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रीमा रानी पलांगे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शंकर लाल यादव, रामेश्वर प्रसाद धीवर, पुष्पेन कुमार पटेल एवं भगवानो चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता विकसित करना, निर्वाचन प्रक्रिया की समझ बढ़ाना तथा जिम्मेदार नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
