सक्ती

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कोरबा के गांधी चौक में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती पर उन्हें याद किया

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कोरबा के गांधी चौक में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती पर उन्हें याद किया kshititech

सक्ती –  सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कोरबा के गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर जन्म जयंती पर  बापू को याद करते हुए कहा  देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आक्रोश में था तब गांधी ने इसी आक्रोश को अहिंसा के जरिए आजादी की लड़ाई में झोंक दिया। उनकी विचारधारा, व्यवहार और जीवन जीने की कला से दुनियाभर में मशहूर हुए भारत ही नही विदेशों में भी गांधी जी को लोग याद करते हैं महात्मा गांधी जी सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता नहीं, बल्कि बापू और महात्मा के तौर पर जाने जाते हैं। उनके अनमोल विचार हमें यह सिखाते हैं कि सत्य और अहिंसा से किसी भी बड़े से बड़े संघर्ष को हल किया जा सकता है। जब दुनिया हिंसा, युद्ध, जलवायु संकट और सामाजिक असमानताओं से जूझ रही है, तब गांधीजी के विचार इंसानियत की राह दिखाते हैं। विदेशों में महात्मा गांधी को एक वैश्विक नेता के रूप में देखा जाता है। पुरा देश गांधी जी के विचारों से प्रेरणा ले और अहिंसक आंदोलनों के जरिए बदलाव लाए। डॉक्टर चरण दास महंत ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को साझा कर दुनिया को शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का संदेश दिया पुर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने गांधी  जी को याद करते हुए कहा बापू ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने यह साबित किया कि बिना हथियार उठाए भी शांति के मार्ग पर चलकर बड़े-बड़े संघर्ष जीते जा सकते हैं।  उन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए  दांडी यात्रा और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई महत्वपूर्ण नेतृत्व किए।  उनका जीवन बहुत सादा था। वे हमेशा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और खादी पहनने पर जोर देते थे। आज के दिन हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।सत्य और स्वच्छता के उनके सपनों को पूरा करने में अपना योगदान दें। जन्म जयंती कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान सांसद प्रतिनिधि हरीस परसाही, पोषक दास महंत, सुरज महंत, मनोज विश्वकर्मा, हेमन्त, उमेश देवांगन उषा तिवारी, मनीषा अग्रवाल गिरधर जायसवाल, पीटूं ठाकुर,महबूब भाई , फरियाद अली , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नगर ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी कार्यकर्ता  उपस्थित थे।